इस दिन जारी होगा झारखंड 12th आर्ट्स और कमर्स का रिजल्ट

चित्र
 Written By Santosh Rana  JAC 12th Arts Results #JAC12thArtsresults #JACArtscommerceResult2023 JAC Board Arts Commerce Result 2023:जैक बोर्ड ने मैट्रिक एवं इंटर साइंस का रिजल्ट जारी करने के बाद कॉमर्स एवं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लग गया था जैसा कि जैक बोर्ड ने बताया था कि मैट्रिक एवं इंटर साइंस के रिजल्ट जारी होने के 1 सप्ताह बाद आर्ट्स एवं कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा तो फाइनली जैक बोर्ड के तरफ से सारी तैयारी भी पूरी कर ली गई है एवं रिजल्ट अब कभी भी जारी किया जा सकता है. जैक बोर्ड के अर्थ में तकरीबन 2.12 परीक्षार्थी शामिल हुए थे वही कॉमर्स में तकरीबन 38000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे इन विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार बहुत ही जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि जैक बोर्ड के तरफ से कक्षा 12वीं आर्ट्स एवं कॉमर्स का रिजल्ट 30 मई को ही जारी कर दिया जाएगा. जैक बोर्ड रिजल्ट की सारी प्रक्रिया सोमवार यानी कि 29 मई को तक पूरी कर ली जाएगी एवं रिजल्ट 30 मई को जारी कर दिया जाएगा वहीं अगर इसमें 1 दिन की देरी हुई तो रिजल्ट 31 मई को जारी किया जाएगा और यह रिजल्ट दोपहर के 2:...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan samman nidhi yojna

31th July 2022   by Santosh Rana


 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना | PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJNA 2022


दोस्तों इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है,तथा साथ ही PM Kisan Yojna से संबंधित सारी जानकारी देने वाले हैं तो अगर आप भी PM Kisan Samman Nidhi Yojna के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी है। तो दोस्तो सबसे पहले जानते हैं कि आखिर PM kisan yojna kya hai जो हर 4  महीनों में 2000 -2000 कर के साल में 3 बार रजिस्टर्ड किसानों के खातों में आते हैं|

PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।इस योजना के अंतर्गत भारत देश के अंदर आने वाले छोटे तथा सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा  1 दिसम्बर 2018 में लंच किया गया था,ताकि  किसान भाइयों को इसका सीधा लाभ मिल सके ,जिनका 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो ।इस योजना में प्रति वर्ष 6000 रुपया जाता है प्रत्येक चार महीने के अंतराल में आनी एक साल में तीन बार 2000 करके किसानों के  खाते में भेज दिए जाते हैं।




पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज


 • आधार कार्ड

 • बैंक पासबुक

• आवेदक के पास 2 हेक्टेयर तक जमीन होनी चाहिए

•  कृषि भूमि के कागजात (जमीन का रसीद,खतियान)

• मोबाइल नंबर

• पहचान पत्र 

• पासपोर्ट साइज फ़ोटो

• पता प्रमाण पत्र



 पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया

प्रधानमंत्री किसान योजना (PM kisan yojna) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए थोड़ा सा स्टेप को फॉलो करें

  1.सबसे पहले आवेदक को पीएम किसान योजना का आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/# को अपने टैब या मोबाइल में open करना होगा।

 2.होमपेज पर farmer corner का ऑप्शन होगा

 3. फार्मर कार्नर के नीचे कुछ बिकल्प होंगे

 4.उसके बाद आपको New farmer registration को क्लिक करना होगा

 5.आपको 'New farmer Registration' के अंदर आधार कार्ड,मोबाइल नंबर तथा अपने राज्य को भरना होगा


6.ये सभी जानकारी टाइप करने के बाद कैप्चा कोड भर कर गेट ओटीपी पर क्लिक करे।

7.यदि आपने पहले रजिस्ट्रेशन कर लिया होगा तो आपको पंजीयन का स्थिति बता देगा ।

8.अगर आप पहली बार कर रहे हैं तो आपको एक संदेश प्राप्त होगा और ' No record Found' क्या आप PM kisan पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं।

9.हाँ,ऑप्शन लेने के बाद आपको अपना सारी विवरण देना होगा ।

10.अंत मे डाली गई भूमि से संबंधित जानकारी को सत्यापित करना होगा।उसके बाद आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।



किसान सम्मान निधि योजना का पैसा कैसे चैक करे               (2000 की क़िस्त कैसे देखे?)


सबसे पहले आप PM किसान की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in ) को क्लिक करना होता है।

 • इसके बाद होमपेज पर दायीं ओर बने Farmer corner को ऑप्शन पर देखे


• इनमे benificery status के ऑप्शन पर क्लिक करे 

• इसके बाद आप अपना आधार नंबर या एकाउंट नंबर डाल कर पैसा आने का स्टेटस भी जान सकते हैं।



मोबाइल एप्प  के जरिये  पीएम किसान योजना का लिस्ट कैसे चेक करें


इस योजना को आसान तरीके से लाभ लेने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा  मोबाइल एप्प शुरू किया गया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी स्वयं PM किसान निधि में रजिस्टर्ड करवा सके।इस मोबाइल एप्प के जरिये किसान भाइयों सभी तरह के स्टेटस जैसे ,पंजीकरण की स्थिति तथा हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।नीचे दिए स्टेप को फॉलो करके आप भुकतान की  स्थिति तथा मोबाइल एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।

• सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल प्ले स्टोर पर जाना है।

• प्ले स्टोर पर जाने के बाद आपको PMKISAN GoI एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है।

• एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के बाद install कर लेना है then ओपन करने के बाद होमपेज खुल जायेगा


• उसके बाद इस एप्प की सारी सुबिधा दिख जाएगी जैसे:- Cheak beneficiary status,

Edit adhar details,Self registration farmer status,New farmer registration आदि ।

• इस एप्प के माध्यम से PM Kisan की सारी जानकारी ले सकते हैं।



पीएम सम्मान निधि का पैसा नही मिल रहा है तो कहां करे आवेदन

      बहुत से  लोगो के नाम पुरानी लिस्ट में थे लेकिन नई लिस्ट में नही थे पिछली बार पैसा आया लेकिन बार पैसा नही आया तो आप किसान सम्मान निधि का हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

  PM kisan Helpline NO:-011-24300606



RFT signed by state का मतलब

जब आप pm किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक करेंगे तो RFT signed by state लिखा हुआ आता है ,तो आप समझ जाएं कि  राज्य सरकार ने लाभार्थियों के सभी डेटा को चेक कर लिया है तथा लाभर्ती द्वारा दी कि सारी जानकारी को ठीक पाया गया है।इसके बाद आगे की प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार   से लाभार्ती के  खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेजने का अनुरोध करता है।

 



प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना FTO generated क्या होता है(What is FTO Generated)


FTO generated का फुल फॉर्म Fund Transfer Order होता है।दोस्तो अगर आप भी स्टेटस को चेक किये हैं और यही लिखा हुवा आता है तो आपको कुछ ही दिनों में आपका पीएम किसान योजना का पैसा मिल जाएगा।कई बार आप अपना स्टेटस FTO  जेनरेटेड  पेमेंट कॉन्फॉर्मेशन इज पेंडिंग लिखा देख कर घबरा जाते हैं तो दोस्तो बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नही है।इसका मतलब की राज्य सरकार के द्वारा सारी जानकारी जैसे आधार कार्ड,बैंक खाता ,इफएसी कोड आदि को सुनिश्चित कर लिया है।और क़िस्त की राशि तैयार है और जल्द ही आपके खाते में पैसा डाल दी जाएगी।



    दोस्तों इस आर्टिकल ने हमने बात की है PM kisan samman nidhi yojna क्या है?FTO क्या होता है,Rft क्या होता है,PM kisan helpline नंबर तथा PM kisan online registration आदि  ।यह लेख कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं

          

  Thanku u












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एल्युमीनियम का गेट कैसे बनता है (How to make Aluminium bathroom gate in hindi)

इस दिन जारी होगा झारखंड 12th आर्ट्स और कमर्स का रिजल्ट

झारखंड राज्य फसल राहत योजना:online apply